Samastipur

“Samastipur;सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने NH 28 पर मारी टक्कर

Samastipur:ताजपुर थाना क्षेत्र के NH 28 पर राजधानी चौक के बालू मंडी के पास शनिवार को ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल‌ डाला। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव का मोहम्मद सरफराज बताया गया है। बाद में घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस ने मृतक का शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि तीसरे पहर मोहम्मद सरफराज किसी कार्य के सिलसिले में ताजपुर आया हुआ था। ताजपुर से लौट के दौरान वह सड़क पार कर रहा था इसी दौरान एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि लोग उसे सदर अस्पताल लेकर आ ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उसके शव को लेकर वापस ताजपुर थाना पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

शव लेकर पहुंचे लोग
थाना अध्यक्ष ने क्या कहाताजपुर थाना अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!