Business

Dollar vs Rupee;शुरुआती कारोबार में डॉलर के सामने मजबूत हुआ रुपया,जाने आज का ट्रेड

Dollar vs Rupee; Business। आज 6 नवंबर को डॉलर के सामने रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे बढ़कर 83.15 पर ट्रेड कर रहा है जिसके कारण शेयर बाजार में भी आज तेजी देखने को मिल रही है।विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक अक्टूबर में अमेरिकी नौकरी में उम्मीद से कम वृद्धि के बाद डॉलर के अपने ऊंचे स्तर से गिरने के बाद रुपये में तेजी आई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

कितने पर आज खुला रुपया?

इंटरबैंक फॉरेंन एक्सचेंज पर आज रुपया 83.17 पर खुला और फिर 83.15 के शुरुआती उच्च स्तर को छू गया जो पिछले बंद के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.20 पर बंद हुआ था।

 

 

 

 

पीटीआई को फॉरेक्स और बुलियन विश्लेषक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग सोमैया ने कहा कि यूरोज़ोन से सेवा पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) संख्या पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और उम्मीद से बेहतर डेटा मुद्रा के लिए लाभ बढ़ा सकता है। हमें उम्मीद है कि USD-INR (स्पॉट) 83.05 और 83.40 की रेंज में कारोबार करेगा।

 

डॉलर इंडेक्स हुआ मजबूत

डॉलर की ताकत का अनुमान 6 मुद्राओं से लगाने वाला डॉलर इंडेक्स आज शुरुआती कारोबार में 0.03 प्रतिशत चढ़कर 105.05 पर ट्रेड कर रहा है।

 

क्रूड का वायदा हुआ महंगा

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत बढ़कर 85.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.579 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 586.111 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

 

बाजार में जारी है तेजी

 

शुरुआती काराबोर में शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 355.05 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 64,718.83 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 107.75 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 19,338.35 पर ट्रेड कर रहा है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!