Patna

ड्रोन कैमरों से आरपीएफ रखेगी पैनी नजर:छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को लेकर बढ़ी चौकसी,QRT टीम बनी

Patna:मुजफ्फरपुर.छठ महापर्व को लेकर लोग दूसरे प्रदेश से अपने घर लौटने लगे है। जिसको लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रिजर्वेशन नहीं मिलने के बावजूद भी लोग जैसे तैसे समझौता कर अपने घर आ रहे है। इस दौरान ट्रेनों में छिनतई करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो जाते है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जंक्शन पर निरीक्षण करते आईजी

जिसको लेकर आरपीएफ ने भी कमर कस लिया है। आरपीएफ के द्वारा एक QRT टीम का गठन किया गया है। जो असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे। साथ ही यात्रियों को भी मदद करेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जाएगी। प्लेटफार्म पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। प्रत्येक यात्रियों पर नजर रखी जा रही है।

 

 

अमरेश कुमार – आईजी

रेल आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि छठ हमारे बिहार का महापर्व है। छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए यात्रियों को सुविधाएं पहुंचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। आज मैंने जायजा लिया। मानव बल के संदर्भ में भी जानकारी ली है। साथ ही आंकलन भी किया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए एक होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। जहां यात्री आराम कर सकेंगे। महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है। पर्व के दौरान छिनतई गिरोह भी सक्रिय हो जाते है।

 

 

सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी

इसके मद्देनजर एक QRT टीम का गठन किया गया है। को विशेष रूप से छिनतई करने वालों पर पैनी नजर रखेगी। साथ-साथ यात्रियों को भी मदद करेंगे। सीसीटीवी कक्ष का भी निरीक्षण किए है। पर्व के दौरान सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक घंटा पर बदल-बदल कर जांच की जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जाएगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!