New To India

लुटेरी दुल्हन;शादी के बाद नशीला खाना खिलाकर भाग गई दुल्हन,लोगों को ऐसे ठगते थे

 New Delhi:मैनपुरी। शादी करने के बाद स्वजन को नशीला खाना खिलाकर घर का माल चोरी कर गायब होने वाली दुल्हन के गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। दुल्हन और उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गरीब लड़की के नाम पर की थी शादी

शहर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी शिशुपाल सिंह कई साल से थाना घिरोर के गांव रामगंज में अपने जीजा नीतेश कुमार के साथ रह रहे हैं। जनवरी 2023 में संदीप निवासी बेवर ने नीतेश से संपर्क किया और कहा कि यदि 80 हजार रुपये खर्च करो तो मैं तुम्हारे साले शिशुपाल का विवाह करा दूंगा। एक गरीब लड़की मेरी नजर में है। नीतेश ने संदीप को 80 हजार रुपये दे दिए।

 

 

 

 

आठ फरवरी 2023 को बेवर स्थित कपिल मुनि आश्रम में शिशुपाल का विवाह रेनू नाम की युवती से करा दिया गया। स्वजन रेनू की विदा कराकर अपने घर रामगंज ले गए। तीन दिन बाद रात को दुल्हन रेनू ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को अचेत कर दिया और रख में रखी नकदी, जेवर लेकर गायब हो गई।

 

 

पुलिस कर रही थी तलाश

घटना की प्राथमिकी नीतेश ने संदीप के अलावा अरविंद व ऊषा देवी निवासीगण करीदी जरिया हमीरपुर, मोहम्मद आरिफ निवासी शास्त्री नगर बाटा बस्ती जयपुर, नजमा निवासी पांडेयपुर कैंट वाराणसी, सुशीला निवासी गांव करमा सोनभद्र, रानू बेगम निवासी रापरगंज थाना रायपुर सोनभद्र, बृजमोहन निवासी दिखतमई थाना बेवर मैनपुरी, जूली निवासी निवाजगंज चंदौली और दुल्हन रेनू के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी।

 

शादी के नाम पर ठगी करता था गिरोह

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिली कि शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह घिरोर क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाने आया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल नजमा बेगम, सुशीला, ऊषा देवी, रानू बेगम, जूली, संदीप और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।

 

जबकि दुल्हन रेनू का अब तक पता नहीं चल सका है। काफी पूछताछ के बाद भी पकड़े गए आरोपितों ने फरार दुल्हन के पते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!