Samastipur

सेंट स्टीफंस स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन,रमन हाउस टीम कों मिला प्रथम पुरस्कार

दलसिंहसराय।स्थानीय सेंट स्टीफंस स्कुल परिसर में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.इस प्रतियोगिता में चार हाउस के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें रमन हाउस, न्यूटन हाउस,आर्य हाउस,आइंस्टीन हाउस के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.सभी बच्चों में उत्साह देखने को मिला.सभी ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बनाई.रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के द्वारा रंगोली का रिजल्ट प्रकाशित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसमें रमन हाउस प्रथम,आइंस्टीन हाउस द्वितीय,आर्य हाउस तृतीय तथा चतुर्थ स्थान न्यूटन हाउस का रहा.इस अवसर पर सभी इंचार्ज एवं हाउस कोऑर्डिनेटर का योगदान सराहनीय रहा.विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार ने सभी इंचार्ज, कोऑर्डिनेटर एवं बच्चों की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार दिया. इस अवसर पर पी.आर.ओ ललित भूषण हिंदू,सीनियर इंचार्ज  पूनम कुमारी,जूनियर इंचार्ज सुधा शर्मा एवं सभी शिक्षक शिक्षका उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!