Patna

रेलवे टिकट चेकिंग; सोनपुर,हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,बरौनी मे चलाया गया विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान,2631 लोगो से वसूला गया 15.29 लाख जुर्माना

रेलवे टिकट चेकिंग अभियान। patna,Railway news.सोनपुर:मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के निर्देशन एवं वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के मार्गदर्शन में बिना टिकट यात्रा सहित बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को हतोत्साहित करने के लिए सोनपुर मंडल द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी क्रम में दिनांक 06.11.2023 को सोनपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं आरपीएफ जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों मे विशेषकर एसी कोचों में गहनता से टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 2631 मामलों से जुर्माने के रूप में 15 लाख 29 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस अभियान के दौरान मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया।

 

 

 

इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरों पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गई और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए । विदित हो कि सोनपुर मंडल में बिना टिकट के यात्रा करते हुए लोगों से रेलवे एक्ट के तहत 1 नवंबर से 06 नवंबर तक किए गए टिकट चेकिंग के दौरान कुल 13162 लोग पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में 76 लाख 12 हजार 160 रुपये दंड स्वरूप वसूल किया गया ।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि गत माह अक्टूबर में किए गए टिकट चेकिंग के दौरान कुल 73945 लोग पकड़े गए, जिनसे जुर्माने के रूप में 04 करोड़ 56 लाख 04 हजार 593 रुपये दंड स्वरूप वसूल किया गया, जो कि पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों में सर्वाधिक है । सोनपुर मंडल द्वारा आगे भी इसी मुस्तैदी व प्रभावी तरीके से टिकट चेकिंग की जाएगी ताकि बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले यात्री हतोत्साहित हो सके और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लग सके ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!