Begusarai

Pooja Special Train:छठ महापर्व पर परदेसियों के लिए 15 से चलेगी दूसरी स्पेशल ट्रेन,यात्रियों को मिलेगा राहत

Pooja Special Train:बेगूसराय |त्योहारी सीजन के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ रही रेलयात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से जमालपुर भागलपुर पहुंचने वाले यात्रियों को बड़ी सहुलियत दे दी है। रेलवे द्वारा अब दिल्ली से भागलपुर के बीच 02260 दिल्ली भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। रेलखंड पर दिल्ली से जमालपुर-भागलपुर के बीच दूसरी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने से रेलयात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि दिल्ली भागलपुर के बीच 14 नवंबर को 02260 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 06:15 बजे खुलेगी जो जमालपुर होते हुए भागलपुर तक जाएगी। 17 नवंबर को यह ट्रेन दूसरी बार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। जबकि भागलपुर से यह ट्रेन 15 नवंबर को रात 08:00 बजे खुलेगी जो जमालपुर होते हुए नई दिल्ली तक जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!