Samastipur

Samastipur;कम तेल देने पर राघोपुर मे लोगों ने किया हंगामा,4 घंटा तक पंप बंद

Samastipur:विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जय माता दी पेट्रोल पंप राघोपुर में मंगलवार को कम तेल देने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर ग्राहकों ने करीब चार घंटा तक हंगामा किया। साथ ही पंप को बंद रखा। लोगों को मांग था कि सही वजन और सही तेल मिले । वहीं जिला पार्षद अमन परासर एवं पेट्रोल पंप मालिक मिथलेश कुमार द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद करीब चार घंटा बाद मामला शांत हुआ और पंप संचालित हुई। घटना के संबंध में तेल क्रेता राघोपुर निवासी हरे राम ठाकुर के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि 200 का पेट्रोल एक बोतल में लिया। इसमें पेट्रोल कम होने की उसे शंका हुई। इसके बाद जांच करने पर तेल कम पाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

^राघोपुर पेट्रोल पंप पर कम तेल देने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी और विभाग को लिखा जाएगा। – अशोक कुमार यादव, सीओ, विभूतिपुर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!