Patna

मुस्लिम मुखिया ने किया छठ:सूप-फल का दउरा लेकर गांव के शिव मंदिर घाट पहुंचे

Patna:बक्सर के डुमरांव प्रखण्ड स्थित कनझरुआ पंचायत में मुस्लिम परिवार भी है। जो पिछले कई वर्षों से छठी मइया की उपासना शास्त्रों के नियमानुसार करते आ रहे हैं। कनझरुआ पंचायत के कमधरपुर गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी सह पंचायत मुखिया असगर अली मुस्लिम होते हुए भी कई सालों से चैती और कार्तिक छठ व्रत को धूमधाम से कर रहे हैं। सूर्य उपासना का महापर्व छठ व्रत के प्रति असगर के मन में आस्था कुट-कुट कर भरा है। असगर कहते हैं कि छठ व्रत करने से सुख, शांति और समृद्धि मिलता है। इस बार भी उन्होंने कमधरपुर के शिव मंदिर घाट पर छठ व्रत बड़े ही धूम-धाम से किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

छठ एक ऐसा महापर्व है। जो सभी धर्मों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। इस पर्व में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सभी वर्ग और धर्मों के लोग जुड़ जाते हैं। जहां अधिकांश लोग इस व्रत को करने की कोशिश करते हैं। तो कुछ लोग इस पर्व में सहयोग करके भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। बात अगर मुस्लिम समुदाय की करें तो यह समुदाय छठ में न सिर्फ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। बल्कि इस समुदाय की कई महिलाएं और पुरुष छठ का व्रत करते भी हैं।

 

 

असगर अली ने बताया कि राजनीति से हमारा पुराना संबंध रहता है। कनझरुआ पंचायत ब्राह्मण बाहुल्य पंचायत है। इस पंचायत में एक घर हम ही लोग मुसलमान है। वर्ष 2016 में हमने पंचायत चुनाव लड़ा तब कुछ लोगों द्वारा हिन्दू मुस्लिम का नारा लगाया गया। तब कार्तिक का महीना था। कुछ हिन्दू संबंधी ने कहा कि छठी माई से विनती करो कृपा होगी। तभी मैं हाथ जोड़कर अर्ज किया कि हे छठी माई मुझे एक बार कनझरुआ पंचायत का सेवा करने का मौका दीजिए, मैं भी छठ व्रत करूंगा। छठ मैया की कृपा से इस पंचायत का मुखिया है। पंचायत के विकास के लिए फंड मिला तो सबसे पहले मेरे द्वारा छठ घाट का निर्माण करवाया गया। उसके बाद से ही असगर छठ पर्व करने लगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!