Patna

विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन छेड़ेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे,जाने क्या कहा उन्होंने

विशेष राज्य का दर्जा !पटना!मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन का आगाज करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलने का भी ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने गुरुवार को उद्योग विभाग के एक कार्यक्रम में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर केंद्र सरकार को फिर से आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वे इस मांग को मुहिम बनाएंगे और पूरे बिहार में मूवमेंट चलाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में उद्यमी योजना के लाभार्थियों को प्रथम किस्त वितरण समारोह में शिरकत की। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे कि लिए बिहार आंदोलन करेगा। इस मांग को लेकर पूरे राज्य में मूवमेंट चलाया जाएगा। केंद्र सरकार अगर विशेष राज्य का दर्जा दे तो बिहार को विकसित राज्य बनाने में अधिक समय नहीं लगेगा।

 

 

 

 

उन्होंने केंद्र सरकार पर योजनाओं की राशि कम देने का आरोप भी लगाया। नीतीश ने कहा कि केंद्र की ओर से राज्यों को केंद्रीय योजनाओं को लाभ सही से नहीं दिया जा रहा है। राज्यों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है। डीएम और एसपी अपने जिलों में इन योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

 

 

फिर से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार

 

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को ऐलान किया कि वे एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यह यात्रा अहम मानी जा रही है। हालांकि अभी यात्रा का समय और रूट तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि नए साल में नीतीश अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। नीतीश कई बार बिहार में यात्रा निकाल चुके हैं। इसी साल उन्होंने समाधान यात्रा निकालकर विभिन्न जिलों का दौरा किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!