Patna

पानी पर तैरता घर देखने पहुंचे मंत्री:अश्विनी चौबे बोले-यह एक अनोखा प्रयास,टूरिज्म बढ़ाने में भूमिका निभा सकते हैं

Patna:बक्सर के गंगा नदी में बन रहे पानी पर तैरते घर का बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे देखने पहुंचे। जिसका निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा प्रयास है। सबसे अच्छी बात है कि इस प्राकृतिक घर को बनाने में किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। घर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का भी अनोखा उदाहरण है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस तरह के घर इको टूरिज्म को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही बाढ़ आदि में फ्लोटिंग हॉस्पिटल आदि को बल प्रदान कर सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ मंत्र से यह प्रेरित

 

बता दें कि इसे बिहार के आरा के रहने वाले प्रशांत व उनकी टीम ने बनाया है। केंद्रीय मंत्री को इंजीनियर प्रशांत ने पानी पर तैरते घर पर घूमते हुए उसकी खासियत और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस घर को विशेषज्ञ को दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ मंत्र से यह प्रेरित है। घर बनाने वाले प्रशांत कुमार बिहार को अपशिष्ट और प्राकृतिक सामग्री और रचनात्मक कला के साथ काम करने में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने लंबे समय तक इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण लिया और इसे अपने जुनून में लागू किया। उनके काम में टिकाऊ निर्माण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण और सामाजिक प्रभावों के लिए परियोजनाओं जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं।

 

 

यह हाउस लोगों को बाढ़ से बचाने में करेगा मदद

 

बता दे की प्रशांत कुमार 2017 में, वसुधैव कुटुंबकम (एक विश्व एक परिवार) का संदेश फैलाते हुए साथी सवार ‘बेंजामिन रीड’ के साथ भारत से स्कॉटलैंड तक मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की। 2020 में प्रशांत बिहार लौट आए और स्थानीय बिहारियों को अपशिष्ट पुनर्चक्रण, प्राकृतिक निर्माण और कई अन्य लचीले आजीविका तरीकों में प्रशिक्षित करने के लिए एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने पर काम करना शुरू कर दिया। प्रशांत ने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे को बताया कि यह भारत का पहला जलवायु अनुकूल फ्लोटिंग हाउस है। जलवायु अनुकूल बिहार और दुनिया के लिए अपनी दीर्घकालिक दृष्टि परियोजना का पहला चरण पूरा कर लिया है, जो लाखों लोगों को बाढ़ से बचाने में मदद कर सकता है।

 

तैरता हुआ गांव बनाना लक्ष्य

 

उन्होंने बताया कि उनकी परियोजनाएं स्थिरता की ओर झुकी हुई हैं और उनका विचार बिहार को टिकाऊ जीवन के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश करना और हमारी भावी पीढ़ी के लिए एक उदाहरण पेश करना है। प्रशांत का दृष्टिकोण बिहार में भारत का पहला टिकाऊ जलवायु लचीला तैरता हुआ गांव बनाना है, जो जलवायु संकट के दौरान भी अपनी चक्रीय अर्थव्यवस्था के साथ पनप सके। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने प्रशांत व उनकी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!