PoliticsPatna

मंत्री आलोक मेहता ने दलसिंहसराय के विभिन्न छठ घाट पर पहुँचकर व्रतियों को दिया शुभकामना

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री सह स्थानीय उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर अस्ताचल सूर्य की आराधना सह उर्जा के अक्षुण्ण स्त्रोत भास्कर की आराधना करते व्रतियों, उपस्थित लोंगो का अभिनंदन स्वीकारते हुए क्षेत्र के विभिन्न घाटों का सुरक्षा जायज़ा लिया। उन्होंने शहर और आसपास के विभिन्न नदी-पोखर घाटों पर पहुंचकर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बधाई व शुभकामनाएं दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

उन्होंने समाज और राष्ट्र की उन्नति, सुख-शांति, अमन-चैन की कामना की तथा व्रतियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को छठ पूजा की बधाई दी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, प्रखंड मीडिया प्रभारी राज दीपक, आपदा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील केजरीवाल, चंदन प्रसाद, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, सुरेंद्र राय, अशोक सिंह, सोनू सिंह, अशोक कुमार, दस्तगीर अंसारी, मो० नौशाद सहित अन्य लोगों ने साथ में भ्रमण किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!