Samastipur

बड़ा हादसा टला,समस्तीपुर जंक्शन पर मोबाइल चार्जिंग बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग,अफरातफरी

समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार की दोपहर अल्प आहार भोजनालय के सामने के पीलर में लगे मोबाइल चार्जिंग बोर्ड में शार्ट-सर्किट होने व उसमें से चिंगारी निकलने के बाद प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी गाडी संख्या 05278 में सवार यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई और यात्री आनन-फानन में ट्रेन से कूदने लगे। मामले के सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और बोर्ड में शॉर्ट सर्किट पर काबू करने का प्रयास करने लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक पीके चौधरी के द्वारा तत्परता के साथ अल्प आहार में रखे फायर इस्ट्रूमेंट को लेकर शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझाया। मौके पर जीआरपी के अधिकारी व जवान, एसएसई विद्युत व सीएस ब्रजेश कुमार भी पहुंच गए थे। विद्युत कर्मचारी के स्विच बोर्ड के कनेक्शन को काट कर हटा दिया गया। वहीं यात्रियों को समझा-बुझाकर फिर से ट्रेन में चढ़ा दिया गया। बताया गया कि इसमें किसी प्रकार की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!