Patna

छठ के बाद बिहार से वापस लौटनेवाले यात्रियों को महावीर मन्दिर निःशुल्क अल्पाहार पैकेट देगा

Patna news;छठ पूजा के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में वापस अपने कार्यस्थल लौटनेवाले यात्रियों को महावीर मन्दिर की ओर से निःशुल्क स्वादिष्ट अल्पाहार दिया जाएगा। 21 से 24 नवंबर तक पटना जंक्शन के होल्डिंग एरिया में महावीर मन्दिर की ओर से प्रतिदिन 10-10 हजार अल्पाहार पैकेट बांटे जाएंगे। वितरण की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्रियों को महावीर मन्दिर की ओर से जलपान के पैकेट मिलेंगे। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रेल प्रशासन के अनुरोध पर महावीर मन्दिर ने यह व्यवस्था की है। दीपावली और छठ महापर्व के बाद 21 से 24 नवंबर तक बिहार के विभिन्न जिलों से पटना जंक्शन से भारी संख्या में रेल यात्रियों के लौटने का अनुमान रेल प्रशासन ने किया है। दानापुर रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सरस्वती चंद्र ने महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को भेजे गये पत्र में लिखा है कि महावीर मन्दिर हनुमानजी को समर्पित भारत के सबसे पवित्र हिन्दू मन्दिरों में है। आस्था का यह केन्द्र वर्षों से सनातन परंपराओं के संवर्धन एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। पत्र में छठ महापर्व के बाद बिहार से देश के अन्य प्रान्तों में रोजगार करनेवाले बिहारवासियों की वापसी यात्रा के लिए कई स्पेशल गाड़ियों के परिचालन की बात कही गयी है।

 

 

मिलेगा हलवा और लिट्टी बिहार से वापस अपने कार्यस्थल लौटनेवाले श्रद्धालुओं को अल्पाहार में बिहारी व्यंजन लिट्टी के साथ हलवा दिया जाएगा। इतनी तादाद में अल्पाहार पैकेट तैयार करने के लिए महावीर मन्दिर की ओर से नैवेद्यम प्रभारी आर शेषाद्री की देखरेख में कारीगरों की टीम लग गयी है। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मन्दिर की ओर से यह सेवा निःशुल्क होगी। इसके लिए किसी से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

 

राम-रसोई में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में महावीर मन्दिर की ओर से निःशुल्क राम रसोई चलायी जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि के एकदम समीप अमावा राम मन्दिर परिसर में महावीर मन्दिर की राम रसोई में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भर पेट स्वादिष्ट भोजन दिया जाता है। माता जानकी के जन्म स्थान पुनौराधाम में भी महावीर मन्दिर की ओर से सीता रसोई के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया जाता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!