Vaishali

चांद चकोर:हाजीपुर में शूट हुई “चांद चकोर”10 नवंबर को होगी रिलीज:रियल घटनाओं पर बनी है यह सीरिज

चांद चकोर;वैशाली ।सच्ची घटना पर आधारित रोमांटिक वेब सीरीज “चांद चकोर” 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में खास बात यह है कि यह बिहार के लोगों को खूब पसंद आने वाली है, क्योंकि फिल्म की कहानी बिहार की है और इसको हाजीपुर के महनार में शूट किया गया है। यह सीरीज AVN फिल्म्स OTT पर रिलीज होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बता दें कि रोमांटिक वेब सीरीज “चांद चकोर” के निर्माता रमेन्द्र कुमार सहनी हैं, जबकि सह निर्माता गीता कुमारी हैं और निर्देशक नीरज सिन्हा हैं। नीरज ने अपनी इस सीरीज को लेकर कहा कि यह रियल बेस्ड स्टोरी पर बनी सीरीज है, जिसकी कहानी हरि नाम के किरदार के आसपास है। उसे अपने ही गांव की लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन यह रूढ़िवादी समाज मंजूर नहीं होता है। प्यार के साथ कहानी में एक्शन की भी एंट्री होती है। इस सीरीज की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग है।

 

 

निर्माता रमेन्द्र कुमार सहनी ने कहा कि फिल्म की कहानी बिहार की है तो हमने अपनी फिल्म में बिहार को जीवंत करने के लिए लोकेशन हाजीपुर चुना। इस सीरीज में बिहार के कलाकारों को मौका भी दिया। उन कलाकारों से मुंबई के कलाकारों के साथ मिलकर एक बेहतरीन आउट पुट मिला। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज “चांद चकोर” 10 नवंबर को आएगी। उम्मीद है लोगों को पसंद आएगी।

 

 

रोमांटिक वेब सीरीज “चांद चकोर” का निर्माण AVN फिल्म्स के बैनर से किया गया है। इस सीरीज में मनोज कुमार राव, स्मृति कश्यप, मनोहर तेली, सत्यम, रौशन आर्या, पिंकी सिंह, सरविंद्र कुमार, यादव विकास राज,चंदन कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!