Patna

ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी तो ई रिक्शा की टक्कर से मासूम की हुई मौत

patna :बिहार के नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र इलाके के शोभा बीघा गांव की है जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 75 वर्षीय सिद्धेश्वर महतो और पत्नी सुरजू देवी  ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि सिद्धेश्वर महतो अपने पत्नी के साथ इस्लामपुर बाजार से रेलवे ट्रैक के सहारे पचलोबा गांव की ओर जा रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में दंपति आ गये। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इसी तरह कतरीसराय थाना क्षेत्र इलाके के छाछु बीघा की है, जहां अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी जिससे ई-रिक्शा पर सवार 3 वर्ष का अभिराज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। दरअसल अभिराज कुमार अपने परिवार के साथ छठ पर्व को लेकर ननिहाल काशीचक जा रहा था इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना फिलहाल पुलिस  तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ का अस्पताल भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!