Begusarai

बेगूसराय मे लड़की को चांद दिखाने के लिए छत पर बुला किया रेप,पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

बेगूसराय में नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के अंकल (45) ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने लड़की को चांद दिखाने के लिए छत पर बुलाया, जहां उसने लड़की के साथ गंदा काम किया। घटना सोमवार रात फुलवरिया थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की की बड़ी बहन ने बताया कि छोटी बहन मोबाइल रिचार्ज कराने सोमवार की शाम घर से निकली थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले अंकल ने उसे चांद दिखाने के लिए बुलाया। छोटी बहन मुझे भी चांद देखने के लिए बुलाने आई, लेकिन हम मना कर दिए..फिर वो चली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

काफी समय तक वह नहीं लौटी तो मैं छत पर गई। वहां देखा कि अंकल मेरी बहन के साथ गलत काम कर रहा था। अंकल की हरकत देखकर वहीं चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी जैसे तैसे उसे चुप रहने की बात कर वहां से भाग गया।

 

घर वालों ने मना किया, लेकिन मैं नहीं मानी

 

पीड़िता की बहन ने बताया कि घर वालों ने लोक लाज की बात कह कर चुप रहने को कहा, लेकिन हमने मामा को फोन किया। मामा की सलाह पर डायल 112 को घटना को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। उन्होंने बताया कि अंकल पहले मेरे साथ भी छेड़छाड़ किया था, लेकिन उस समय चुप हो गई थी।

 

पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि पड़ोस के रहने वाले एक शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की का 164 के तहत बयान दर्ज किया जाएगा। पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!