Patna

छठ पूजा होने की बात कह घर से निकला था,ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Patna:पुलिस ने सोमवार की सुबह फतुहा स्टेशन के पश्चिमी छोर पोल संख्या 523/3 के पास डाउन ट्रैक के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया है।। रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। युवक के पास मिले आधार कार्ड और उस पर अंकित मोबाइल नंबर से उसकी पहचान गौरीचक थाने के दौलतपुर निवासी दिलीप सिंह के बेटे विशाल कुमार सिंह(25) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रेल थानाध्यक्ष भरत उरांव ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह विशाल घर से फतुहा किसी मित्र के यहां छठ पूजा में शामिल होने की बात कहकर निकला था। घर वाले उसका इंतजार कर रहे थे लेकिन उसकी मौत की खबर आई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद गोविंदपुर कुर्था के पास डाउन ट्रैक किनारे से युवक की लाश बरामद की गई। प्रथम दृष्टया दुर्घटना में मौत की आशंका जताई जा रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पे मौत की वजहों का पता चल पाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!