Samastipur

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्ट व कल्चर के क्षेत्र में योगदान हेतु हीरो राजन कुमार को दुबई में मिला सम्मान

Samastipur:कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान हेतु हीरो राजन कुमार को दुबई में मोहम्मद अब्दुल्लाह अल्हाज अल ज़ारोनी के हाथों सम्मान से नवाजा गया। विश्व सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध पात्रों में से एक चार्ली चैपलिन ने अपनी कॉमेडी से सदियों लोगों को हंसाया है। उनकी इस लिगेसी को विश्व भर में हीरो राजन कुमार ने आगे बढ़ाया है जो चार्ली चैपलिन 2 के रूप में जाने जाते हैं। दुबई जिसे इंटरनेशनल शोज़ का एक आइडियल प्लेस माना जाता है, उसी धरती पर चार्ली चैपलिन 2 ने अपने शानदार और अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है। मज़ाकिया चार्ली चैपलिन द्वितीय राजन कुमार ने दुबई में न केवल जनता के साथ बातचीत की और मेहमानों को खूब हंसाया बल्कि अपनी कॉमेडी के बेमिसाल तत्वों के साथ, चार्ली चैपलिन द्वितीय के शो ने आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया। परफॉर्मेंस के बाद मेहमानों ने इस प्रतिभाशाली कलाकार के साथ तस्वीर भी ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस आनंददायक चार्ली चैपलिन शो ने दुबई के दर्शकों को मनोरंजन का वो डोज़ दिया कि सभी अचंभित रह गए। राजन कुमार ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि चार्ली चैपलिन आज भी जिंदा है।

 

दुबई में चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार का यह 5135वां लाइव शो था जिसकी चर्चा दुबई के रेडियो शोज़ में भी काफी हुई।अंतरराष्ट्रीय कलाकार हीरो राजन कुमार ने 24 नवम्बर को दुबई में चार्ली चैपलिन द्वितीय का 5135वां लाइव शो प्रस्तुत किया। यह एक अवार्ड समारोह था जहां कल्चरल प्रोग्राम भी देखने को मिले।

 

एफआईएमएम बिज़नस इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से हीरो राजन कुमार को भी नवाजा गया। यहां मुख्य आकर्षण चार्ली चैपलिन 2 राजन कुमार की लाइव परफॉर्मेंस रही, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।इस अवार्ड के आयोजक थे डॉ शहजादा सिद्दीकी और लोकेश मिश्रा जी। और यह पुरस्कार समारोह शुक्रवार 24 नवम्बर को दुबई के ब्रिस्टल होटल में हुआ।

 

पिछले 2 दशकों से हीरो राजन कुमार इतनी शिद्दत से इस चरित्र को निभाते आ रहे हैं कि लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। बिहार के एक छोटे से गांव टेटिया बम्बर मुंगेर में पैदा हुए किसान पुत्र राजन कुमार की परफॉर्मेंस पे पूरे विश्व मे तालिया बजाई जाती हैं। सैकड़ो सम्मान से नवाजे गए राजन कुमार को दो दो यूनिवर्सिटी की ओर से उनके रंगमंचीय अनोखे अभिनय कार्य के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिल चुकी है।कई सारी हिंदी फिल्मों के नायक राजन कुमार एक अंतरराष्ट्रीय पहचान रखते हैं। अब उन्होंने दुबई की सरजमीं पर परफॉर्म करके अपनी इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग को और बढ़ा लिया है।

 

इस यूएई (दुबई) के सफर में उन्हें कई बेमिसाल अनुभव हुए। उनकी कुछ बिज़नस मीटिंग ओवरसीज में हुई। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए डॉ शहजादा सिद्दीकी और लोकेश मिश्रा जी का धन्यवाद किया है। डॉ अनिल काशी मुरारका का उन्हें हमेशा सपोर्ट हासिल रहा है।

 

आपको बता दे की हीरो राजन का नन्हियाल समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय मे है एंव घर बिहार के मुंगेर जिला मे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!