Patna

today’s weather:बिहार मे सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा,इतने दिन ऐसा ही मौसम रहेगा

Today’s weather:patna .राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। खासतौर से सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हाेने लगा है। राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक लगातार जारी है। इसी वजह से मौसम की यह स्थिति बनी है। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो-तीन दिन तक उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तापमान में गिरावट का सिलसिला तीन दिनों से जारी है। इसके प्रभाव से लोग सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ सिहरन महसूस करेंगे। इस बीच बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी के पुपरी और सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। मौसम विश्लेषण के अनुसार सुबह में राज्य के अधिकांश भागों में धुंध छाए रहने की संभावना है।

 

साथ ही हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्राें और राज्य के पश्चिमी भाग के जिलों में सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा छाने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!