Patna

ससुर गंदी हरकत करते हुए बनाना चाहता था अवैध-संबंध”, विरोध करने पर फंदे से लटकाया

patna:छपरा सदर अस्पताल में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके के बाद ससुराल वाले शव लेकर फरार हो गए। इस दौरान अस्पताल में मायके और ससुराल वालों में शव को लेकर खींचा तानी हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि ससुराल वाले शव को बाइक से ही लेकर फरार हो गए। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग निवासी ज्योति देवी (30) पति अमित कुमार के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुर द्वारा अवैध-संबंध के लिए दबाव बनाए जाने के विरोध में हत्या का आरोप बनाया लगाया है। हालांकि ससुराल वाले घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की बात कर रहे है।

 

ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का लगाया आरोप

 

मृतका के मां ने बताया कि 7 वर्ष पहले उनकी बेटी की शादी कटहरी बाग निवासी अशोक गुप्ता के लड़के अमित उर्फ़ सोनू के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की के ससुर अशोक गुप्ता उनकी लड़की के साथ बदतमीजी और गलत हरकत करने लगे।

 

अक्सर सोए कमरे में घुस कर गंदी-गंदी बाते और शरीर मे टच करते थे। जिसके बाद लड़की ने इसका विरोध शुरू किया तो पूरा परिवार दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। ससुर के गंदी हरकत और छेड़छाड़ से परेशान लड़की मायके वालों से बात करते हुए जानकारी दी।

 

जिनके बाद पति और अन्य सदस्यों द्वारा दीवाली के दूसरे दिन मारपीट किया गया। जिससे पूरे शरीर पर काला दाग और चेहरा सूज गया था। भारी विवाद के बाद लड़की अपने मायके चली आयी। आज दोपहर में पति अमित गुप्ता पंचायत कर वापस लाया और देर रात मौत की सूचना मिली।

 

 

दो आरोपी हिरासत में

 

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में एक महिला का संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गया है। ससुराल वालों द्वारा आत्महत्या की बात बताई जा रही है। जबकि मायके वाले हत्या की बाग कर रहे है। देर रात शव बरामद किया गया। शव को सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद मामले का खुलासा होगा। फ़िलहाल मायके वालों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए शव को जब्त कर लिया गया है और ससुराल पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!