Patna

स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा” के थीम पर मनाया जायेगा पखवाड़ा

Patna:सासाराम/21 नवंबर। जनसंख्या स्थितिकरण को लेकर सरकार लगातार अभियान चलाती है। इसके लिए समय-समय पर परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन करके महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी पर बल देती है, जिसमें महिलाओं की सहभागिता पुरुषों से अधिक देखी जाती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही जनसंख्या स्थितिकरण में पुरुषों की सहभागिता को लेकर भी सरकार लगातार प्रयासरत है और इसके लिए पुरुषों को आगे आने के लिए लगातार प्रेरित भी करती है। इसी को लेकर आगामी 27 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में पुरुषों को अधिक से अधिक सहभागिता निभाने के लिए इस बार “स्वस्थ मां , स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा” के थीम पर पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसका मुख्य मकसद इस पखवाड़े में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा दिया जा सके और नसबंदी के प्रति पुरुषों को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा सके।

 

 

दंपति संपर्क सप्ताह से शुरू होगा अभियान

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन जन जागरूकता के माध्यम से किया जाएगा। इसकी शुरुआत दंपति संपर्क सप्ताह से किया जाएगा जो 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत आशा कर्मी लोगों के घरों तक जाकर नवदंपतियों से मुलाकात कर परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी देगी।

 

 

साथ ही दो या दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को स्थाई परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देगी। इसी बीच स्वास्थ्य मेला का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों को परिवार नियोजन के संसाधन और इसके फायदे बताए जाएंगे। इसी दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में सारथी रथ के माध्यम से लोगों के बीच भी जागरूकता फैलाई जाएगी। जागरूकता अभियान के दौरान सास- बहू- बेटी सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। एक सप्ताह के इस जागरूकता अभियान के बाद आगामी 4 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा जिसमे पुरुष नसबंदी करवाया जाएगा।

 

 

अभियान को लेकर तैयारी अंतिम चरण में

डीसीएम चंदा कुमारी ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत आयोजित परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी जिसमें एक सप्ताह विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद पुरुष नसबंदी अभियान चलाया जाएगा। चंदा कुमारी ने बताया कि 27 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक दंपति संपर्क अभियान, परिवार नियोजन मेला, सारथी रथ के माध्यम से पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!