Patna

बेटी के बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या:रात में लड़की के घर मिलने गया था,लोहे की रॉड से की मारपीट

पटना के पनसुही गांव में सोमवार रात युवती के परिजनों ने प्रेमी जोड़े काे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हाे गया। पुलिस ने उसे दुल्हिन बाजार अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी माैत हाे गई।पनसुही गांव के मुन्ना राम के पुत्र दिलीप कुमार का गांव की एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात दिलीप अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। घर में आवाज हाेने पर प्रेमिका के परिजनों ने जाग कर घर की तलाशी ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लड़की के परिवार ने दिलीप की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

तलाशी में प्रेमी-प्रेमिका काे रंगे हाथ पकड़ा। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी दिलीप कुमार को पकड़कर कर लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी। दुल्हिन बाजार पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर पनसुही आकर प्रेमी को इलाज के लिए दुल्हिन बाजार अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस घटना में शामिल भीमसेन मोची को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ कर रही है। पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!