DarbhangaPatna

रेप का दोषी..मिली फांसी की सजा,दरभंगा के अरुण पंडित चार बच्चों का है पिता,हरियाणा कोर्ट ने सुनाई सजा,जाने पुरा मामला

Patna:दरभंगा।हरियाणा के सोनीपत कोर्ट ने बलात्कार के बाद हत्या मामले में 4 आरोपियों को दोषी बताते हुए फांसी की सजा सुनाई है। चारों दोषी बिहार के रहने वाला है। इसमें तीन दरभंगा और एक समस्तीपुर जिले के है। दरभंगा के एक आरोपी का नाम अरुण पंडित है, जिसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। कोर्ट के सजा सुनाने के बाद दैनिक भास्कर की टीम रेप और हत्या के दोषी अरुण पंडित के गांव पहुंची। यहां अरुण पंडित की मां से मुलाकात हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भास्कर रिपोर्टर ने अरुण की मां से पूछा आपके बेटे को फांसी की सजा मिली है। इसपर उन्होंने कहा कि हमको कुछ जानकारी नहीं है। गिरफ्तारी के समय हरियाणा पुलिस ने हम लोगों को सूचना दी थी। लेकिन फांसी के संबंध में आप लोगों से ही पता चला है।

 

आरोपी की मां ने कहा हम सरकार और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है। हमारे बच्चे को माफ कर दिया जाए। अरुण की मां ने कहा हमे यकीन नहीं हो रहा है। हमारा बेटा ऐसा नहीं कर सकता है।

 

चार बच्चे, पत्नी और मां बाप हुए बेसहारा

 

फांसी की सजा की सूचना मिलते ही अरुण की पत्नी अपने चार बच्चों के साथ चीख-चीख कर रोने लगी। रोते हुए अरुण की पत्नी कहती है हमको पता था कि सांप काटने से लड़की की मृत्यु हुई थी, लेकिन बाद में रेप का आरोप लगा दिया गया था। इस आरोप में मेरे पति दो साल तीन महीने से जेल में बंद है। अब फांसी की सजा सुना दी गई है। उन्होंने कहा कि वो हरियाणा में रहकर राज मिस्त्री का काम करते थे। उसके जेल जाने के बाद घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया। चार बच्चों को पालना-पोषण करने में काफी परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई बंद हो गई। मजबूरन हम मजदूरी करना शुरू कर दी, जिससे किसी तरह घर चल रहा है।

 

पिता लंबे समय से बेटे की रिहाई के लिए हरियाणा में है

 

आरोपी की पत्नी कहती है कि मेरी सास भी खेतों में मजदूरी का काम करती है। ससुर दमा के मरीज है, जो इस केस के सिलसिले में लंबे समय से बेटे की रिहाई के लिए हरियाणा में रह रहे हैं। अरुण की बेटी कहती है कि पापा से बात भी नहीं हुई है।

 

 

पड़ोसियों ने कहा- ऐसा लड़का नही था, गलत संगत में ऐसा किया होगा

 

वहीं अरुण के पड़ोसियों ने बताया कि वह ऐसा लड़का नहीं था। पता नहीं किस संगत में पड़ कर ऐसा कर बैठा। हम लोग उसके लिए सरकार से दया की मांग करते है। उसके छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसका पालन-पोषण करना परिवार से काफी मुश्किल हो रहा है। सोर्स:दैनिक भास्कर।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!