Patna

राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम शेखपुरा के लिए रवाना

पटना;दरभंगा:- जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा श्री परिमल द्वारा बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम को आज शेखपुरा के लिए रवाना किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक होनी है, जिसमें अण्डर – 14, 17 एवं 19 आयु वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में सभी जिलों के बालक हिस्सा ले रहे हैं।

 

 

 

उक्त अवसर पर लिपिक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार सिंह, आशीष कुमार, राज कुमार रमण के साथ-साथ अण्डर – 19 के टीम प्रभारी के रूप में सूरज कुमार को, अण्डर – 14 के टीम प्रभारी के रूप में शिव कुमार को तथा अण्डर – 17 के टीम प्रभारी के रूप में हर्ष कुमार को तथा भाग लेने हेतु शेखपुरा जाने वाले सभी खिलाड़ियों के दल को जीत की शुभकामनाएं व अपना आशीष प्रदान करते हुए प्रतियोगिता हेतु प्रतिनियुक्त दल प्रबंधकों के साथ रवाना किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!