DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:BPSC द्वारा चयनित होने पर शिक्षक मनोज सिन्हा एवं निधि कुमारी को किया गया सम्मानित

दलसिंहसराय | स्थानीय कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार सिन्हा एवं निधि कुमारी का(bpsc) बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक क्रमशः 11-12 तथा 9-10 हेतु चयन के उपरांत स्थानांतरण हो जाने के फलस्वरुप विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवसर पर विद्यालय के बाला पेंटिंग कक्ष वर्ग प्रथम एवं द्वितीय का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वर साह एवं चिन्हित मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्थानांतरित शिक्षक शिक्षिका के विद्यालय में किये गए योगदान की चर्चा की, उन्होंने कहा कि इन दोनों के चले जाने के बाद अन्य सभी शिक्षकों की जिम्मेवारी बढ़ गयी है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानुराग झा, मध्य विद्यालय रामपुर जलालपुर के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार चौधरी, शिक्षक संतोष पाठक, राधिका कुमारी, राहुल कुमार, अंजनी कुमार, रज़िया कहकशां, शिक्षा समिति की सचिव स्वीटी कुमारी, भूमिदाता सदस्य श्रीकांत प्रसाद, सदस्य कंचन देवी, सोनी देवी, शिक्षा प्रेमी मुकेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, शिक्षा सेविका अर्चना कुमारी व विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!