DalsinghsaraiSamastipur

Dalsinghsarai News:बाईक व पिकअप की टक्कर में बाईक सवार की दर्दनाक मौत

Dalsinghsarai News.दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 ढेपुरा पावर ग्रिड के पास बुधवार कि देर शाम पिकअप व बाईक कि टक्कर में एक बाईक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान बेगुसराय जिले के मटिहानी निवासी छतिश चौधरी के पुत्र लालो कुमार के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार बाईक सवार अपने रिश्तेदार के यहाँ से दलसिंहसराय से बछ्वारा की ओर जा रहा था.तभी सामने से आरही एक अनियंत्रित पिकअप चालक ने उसे जोरदार धक्का मारा. जिससे बाईक सवार दूर जा गिरा.स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह लाद कर अनुमंडल अस्पताल ले गए.जंहा डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई में जुट गई.इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया सड़क दुर्घटना में मौत हुई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.परिजन से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!