Samastipur

दलसिंहसराय में शौच के लिए गई दो बहन पोखर में डूबी,एक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकिपुर पंचायत में शनिवार को शौच के लिए गई दो बहने पोखर में पैर सिलिप करने के कारण डूब गई.जिसमें एक बहन की मौत हो गई एंव एक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.मृतक की पहचान बुलाकिपुर पंचायत के निवासी राजेश महतो की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राजेश महतो ने बताया कि उसकी दो बेटी राधा कुमारी व सोनी कुमारी आज शौच करने के लिए घर के ही पास में जितेंद्र राजक की पोखर में गई थी.अचानक से दोनों का पैर सिलिप कर गया.जिस कारण दोनों पोखर में जा गिरी.शोर गुल सुन कर ग्रामीणों ने इसकी सुचना घरवालों को दिया.

 

 

जिसके बाद काफी मशक्कत से राधा कुमारी को पोखर से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.वही थोड़ी देर बाद मिली राधा को निकाल कर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जंहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गई. बेटी कि मौत से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!