Patna

चिराग बोले-19 साल के शासनकाल में क्या किया जो अब मांग रहे विशेष राज्य का दर्जा

patna।सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से विशेष राज्य के दर्जे की मांग फिर से की है। उन्होंने कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो अभियान भी चलाएंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चिराग ने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग शुरू की है। नीतीश कुमार अपने 19 साल के शासनकाल में राज्य के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री के 19 साल के कार्यकाल में स्पेशल स्टेट की मांग करने से बचते रहे, लेकिन हमेशा से रामविलास पासवान विशेष राज्य के दर्जा की मांग किया। हम इसके विरोधी नहीं है।

 

सांसद ने कहा कि जब-जब महागठबंधन की सरकार में रहते हैं तो स्पेशल स्टेट की याद आती है। इन्होंने बिहार को क्यों नहीं विकसित किया। अगर राज्य विकसित हो गया होता तो आज स्पेशल स्टेट की जरूरत ही नहीं पड़ता।

 

दलित नेता को नीचा दिखाने की कोशिश

 

सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार दलितों को नीचा दिखाना चाहते हैं। जात की राजनीति करते हैं। जीतन राम मांझी नीतीश कुमार से उम्र में बड़े हैं और बिहार में आज तक अपनों से बड़ों को कभी तू तराक नहीं किया गया है।

 

नीतीश कुमार की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। कभी अश्लील बात बोलते हैं तो कभी अलग-अलग अंदाज में मीडिया से दूरी बनाते हैं। प्रणाम करते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश कुमार को चेकअप कराने की जरूरत है। ।

 

बालू माफिया के सामने पुलिसकर्मी बेबस

 

चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई में पिछले दिनों एक दरोगा को बालू माफिया ट्रैक्टर से रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर चिराग ने कहा कि बड़ी दुखद घटना है। बिहार में लोगों की सुरक्षा करने वाले भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में आए दिन आपराधिक घटनाएं घट रही है। सीएम के पास ही गृह विभाग है, लेकिन वह बिल्कुल बेबस दिख रहे हैं। प्रभात रंजन की हत्या बालू माफिया के कारण हुई है। बिहार में बालू माफिया, दारू माफिया और जमीन माफिया का बोलबाला है। उसी के बदौलत बिहार सरकार चल रही है। बालू माफियाओं के सामने पुलिसकर्मी बेबस है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!