Begusarai

गंगा में डूबने से छठ व्रती की मौत:स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से हादसा

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक छठ व्रती की डूबने से मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर घाट की है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डंडारी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी सुरेंद्र सहनी की पत्नी रेखा देवी(35) के रूप में की गई है। महिला छठ पर्व की तैयारी को लेकर नहाए खाए के प्रथम दिन गंगा स्नान के लिए मल्हीपुर घाट पर गई थी।

 

नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चली गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!