Patna

Patna में बीच सड़क अचानक कार में लगी आग:बाल- बाल बचे कार सवार, 3 दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

patna;पटना के गांधी मैदान थाना स्थित बापू सभागार के नजदीक अचानक एक लग्जरी कार में आग लग गई। जैसे-तैसे कार में बैठे लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। बीच सड़क कार धू-धू कर जलती रही। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दो बड़ी दमकल और एक छोटी दमकल की गाड़ी पहुंचे और काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जहां घटना हुई दर्जन भर बिहार राज्य पथ परिवहन की बस और ठेला लगा हुआ था। आग लगने के बाद सभी लोग बस लेकर भागने लगे।

बीच सड़क धू-धू कर जलती कार।
जानकारी के मुताबिक लग्जरी एसयूवी 700 में मैदान बस स्टैंड से अपने काम से चालक समेत दो लोग निकले थे। लेकिन शाम साढ़े आठ बजे के आसपास बापू सभागार के नजदीक कार पहुंचते ही इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। सरमेरा नालंदा के रहने वाले चालक पवन कुमार ने गांधी मैदान थाने में इस मामले की जानकारी दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!