Samastipur

Breaking:दलसिंहसराय मे धसना धसने से बच्चा सहित एक महिला दबी,गंभीर हालत में रेफर

Dalsinghsarai Breaking से एक बड़ी खबर सामने आरही है।जंहा प्रखंड क्षेत्र के चकबाउद्दीन पंचायत के बल्लोचक बसंत लाल पोखर के पास महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार को मिट्टी काट रहे लोगों पर अचानक से धसना धसने से एक महिला व एक बच्चा मिट्टी के निचे दब गया ।हलाकि की शोर गुल होने पर आसपास के जुटे ग्रामीणों ने दोनों को मिट्टी के अंदर से निकाल कर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया(दलसिंहसराय का ताजा खबर)

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जख्मी की पहचान बल्लोचक वार्ड 11 निवासी स्व.विबोद महतो की पत्नी सबिता देवी(45) एंव अनिल कुमार सिंह के पुत्र अंशु कुमार(12) के रूप में हुई है.वही  गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि छठ पूजा को लेकर सभी व्रती अपने अपने घरों में चूल्हा के लिए मिट्टी लेने बल्लोचक बसंत लाल पोखर के पास गए थे.मिट्टी ज्यादा कटने के कारण धसना हो गया.सभी अपनी अपनी जान बचा कर गिरते पड़ते भागे इसी क्रम में एक महिला और बच्चा मिट्टी के निचे दब गया.जिसे सभी ने  काफी मशक्क के बाद निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!