Weather UpdatePatna

“Bihar weather;ठंड-कोहरे की बिहार मे दस्तक, अभी तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

Bihar weather ;patna। पटना समेत राज्य के कई जिलों में सुबह में हल्की धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रहे। धूप कमजोर रही, इसलिए लोगों को सुबह और शाम में हल्की ठंड का अहसास हुआ। इसे ठंड का आगाज माना जा रहा है। लेकिन, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान घटकर 12-13 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा, तब ठंड होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का औसत अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम की दगाबाजी : आलू-मक्का की बुआई में हो रहा विलंब

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में जारी उतार-चढ़ाव ने उत्तर बिहार के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। हर दाे दिन पर तापमान में थोड़ी कमी आने के बाद फिर से वृद्धि हाे जा रही है। दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक हाे जा रहा है। इस कारण किसान आलू व मक्का की बुआई करने से घबरा रहे हैं। अक्टूबर के मध्य से ही इन फसलों की बुआई होने लगती है, लेकिन इस बार मौसम की दगाबाजी से इन फसलों की बुआई में देरी हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!