Patna

38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे बिहार के खिलाड़ी ने जैवलिन थ्रो में बनाया नेशनल रिकॉर्ड,झटके 2 स्वर्ण और दो रजत पदक

Patna।तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रहे 38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन बिहार को दो स्वर्ण और दो रजत पदक मिले। वीरेंद्र यादव ने बालक अंडर-16 के जैवलिन थ्रो और रोहित राज ने ट्राइथोलॉन में स्वर्ण जीता। वहीं, अंडर-14 के हाई जंप में रोहित राज और अंडर-18 ट्रिपल जंप में सन्नी राज ने 14.32 का समय निकालकर रजत पदक जीता।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहार अब तक इस प्रतियोगिता में 11 पदक जीत चुका है। जिसमें 6 स्वर्ण, 4 रजत पदक और 1 कांस्य पदक है। बालक अंडर-16 जैवलिन थ्रो स्पर्धा में वीरेंद्र यादव ने नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। भाला फेंक में अब तक का नेशनल रिकॉर्ड 62.75 मीटर था, पर वीरेंद्र यादव ने 69.54 मीटर भाला फेंक कर एक नया कीर्तिमान रचा है।

 

 

अंडर-18 आयु वर्ग ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में बिहार के सन्नी राज ने रजत पदक जीता

इससे पहले निशी कुमारी ने 45 मीटर थ्रो कर स्वर्ण जीता था। किड्स जैवलिन थ्रो(बालक अंडर-14) में बिहार के जमुई जिला के किशु सिंह ने 60.56 मीटर जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 57.08 मीटर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। चार गुणा 100 मीटर रिले बिहार टीम ने रजत पदक जीता। इसके पहले इस चैंपियनशिप में दुर्गा सिंह ने बालिका अंडर-18 की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, पीयूष राज ने डेकाथॉलन में स्वर्ण जबकि अभय पांडेय हेक्साथॉलन में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!