Begusarai

Begusarai की डॉक्टर अमृता के निधन से शोक:डेंगू ने ली डॉक्टर की जान

“Begusarai की डॉक्टर अमृता के निधन से शोक:डेंगू ने ली डॉक्टर की जान

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

Begusarai News;बेगूसराय के जानी-मानी चिकित्सक डॉक्टर अमृता का डेंगू के कारण निधन हो गया। वह विश्वनाथ नगर के एक निजी चिकित्सालय में देर रात अंतिम सांस ली। डॉक्टर अमृता के निधन की खबर ने बेगूसराय के चिकित्सा जगत सहित आम जनों को झकझोर दिया है।

 

 

जीडी कॉलेज के पीछे स्थित एक अस्पताल के निदेशक डॉक्टर बालमुकुंद की धर्मपत्नी डॉक्टर अमृता हाल ही में डेंगू से बीमार हो गई। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। अंत में उन्हें विश्वनाथ नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

 

बिहट में हुई थी पढ़ाई

 

डॉ अमृता उर्फ सोनी का बीहट गांव से गहरा नाता रहा है। वो बिहट के न्यू एरा पब्लिक स्कूल के निदेशक ललन सिंह की भगिनी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कुछ दिनों तक बिहट में की थी। निधन की खबर मिलते ही बिहट में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में ग्रामीण बेगूसराय उनके क्लीनिक पर जाकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!