Begusarai

गंगा नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा,नदी में डूबकर महिला की मौत

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक महिला की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी स्थित गंगा नदी की है। मृत महिला की पहचान छर्रापट्टी गांव के रहने वाली सीमा देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि 4 महिला के साथ सीमा देवी गंगा स्नान करने के लिए गई थी। अचानक स्नान करने के दौरान ही पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। वही डूबता देख वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा बचने का भरसक प्रयास किया। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लेकिन अधिक ज्यादा पानी रहने के कारण बचा नहीं सका और वह महिला डूब गई। इस घटना की सूचना शाहपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोर के मदद से काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी के पानी से शव को बरामद किया। फिलहाल साहेवपुर कमल थाने के पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। कोई इस संबंध में शाहपुर कमाल थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया है कि गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक महिला की डूब कर मौत हुई है काफी मशक्कत के बाद महिला का सब पुलिस ने बरामद किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!