Patna

सामने आया सनकी आशीष का लिखा नोट,लिखा..कुछ मांगा है वो मिल गया तो ये बला टल…लखीसराय गोलीकांड में तीसरी मौत

patna:- लखीसराय में एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारने में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. सोमवार (20 नवंबर) की सुबह कबैया थाना क्षेत्र में हुई इस गोलीकांड में अब तीसरी मौत हो गई है. गोलीकांड में घायल दुर्गा झा (24 साल) का पीएमसीएच में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान दुर्गा झा ने दम तोड़ दिया. अब परिवार के तीन सदस्यों का इलाज चल रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दुर्गा झा से पहले सोमवार को दो भाइयों की मौत हुई थी. लवली कुमारी (38 वर्ष), प्रीति कुमारी (35 वर्ष) और शशि भूषण झा (60 वर्ष) का इलाज जारी है. अब इस घटना को लेकर पुलिस को हत्याकांड के आरोपी आशीष चौधरी की ओर से लिखित कई पन्नों का नोट मिला है. इसमें आशीष ने कई बातें लिखी हैं. उसने लिखा है, “12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया. दर्शन करते समय दिल से रोया हूं. फूट फूट कर रोया हूं. आंसू गिरे हैं मेरे बाबा के दरबार में, आगे महादेव जानें क्या होने वाला है. हमें सब कुछ स्वीकार है.”

 

 

 

उसने नोट में यह भी लिखा, “आज मैं 19/11/2023 को अशोक घाम गया. 30 मिनट बाबा भोलेनाथ से रिक्वेस्ट की हमें अधर्म करने से रोक लीजिए पर एक चांस दीजिए और कुछ मांगा है वो मिल गया तो ये बला टल जाएगी पर देवों के महादेव को ये पसंद नहीं, तब हमारी मृत्यु तय है और तांडव भी, हर हर महादेव. जय श्री राम.”

 

आशीष के दो सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार

 

इस पूरे मामले में पुलिस ने उमेश साव जिसने आरोपित आशीष चौधरी को हथियार उपलब्ध कराया था और राजन कुमार जिसने छठ घाट से सूचना देते हुए लाइनर का काम किया था उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य से पूछताछ जारी है. अभी भी मुख्य आरोपित आशीष चौधरी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!