Patna

विदेशी दुल्‍हन के लिए देसी दूल्‍हा चढ़ा घोड़ी,बसात समंदर पार से बिहार आई अंग्रेजी मैम,लिया सात फेरे

patna:पश्चिमी चंपारण नगर में अजब प्रेम की कहानी देखने को मिला। सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से बिहार के लड़के से शादी रचाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और नगर निवासी अमित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से सोमवार को रामनगर -नरकटियागंज मुख्य पथ पर स्थित पर किशोरी वाटिका में धूमधाम से हुई। जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए नगर के कई लोग जमा हुए।

 

2013 में साउथ अफ्रीका गए थे अमित

नगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी पीएमवीएस कॉलेज के लेक्चरर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर और गृहिणी रानी ठाकुर के पुत्र अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए, जहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी।

 

कुछ साल पहले वहां की मूल निवासी किम से आंखें चार हुई। दोनों ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। परंतु, भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला फिट नहीं बैठता रहा था। यही स्थिति किम के साथ भी थी।

 

लंबे समय तक राजी नहीं हुए दोनों परिवार

दोनों के घर परिवार को भी यह थोड़ा नागवार लगा। परंतु, बाद में दोनों की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा। आखिर अपने घर परिवार के बीच हिंदू तरीके से शादी संपन्न करने पर सहमति बनी, जिसकी सहमति किम की माता पैम ने भी दे दी और शादी का दिन निर्धारित हुआ।

 

किम अपनी माता के साथ साउथ अफ्रीका से नगर में पहुंच गई। सोमवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। इस शादी के गवाह नगर के सैकड़ों लोग बने। साथ ही कई लोगों ने इस अनोखी जोड़ी की शादी को अपने कमरे में कैद किया। किम के पिता इस दुनिया में नहीं हैं।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!