Samastipur

Samastipur news:पुलिस की छापेमारी में खेत से 48 कार्टन शराब बरामद

Samastipur News;पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ में छापेमारी कर एक खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। हालांकि इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर सभी शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। बरामद विदेशी शराब की मात्रा 48 कार्टन बतायी गई है। बरामद शराब के मामले को लेकर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी। वहीं इसको लेकर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शराब की लोडिंग-अनलोडिंग होने की गुप्त सूचना मिली थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हालांकि इस दौरान सभी शराब कारोबारी वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहे। मामले में जितवारपुर चौथ के विशाल कुमार और सन्नी कुमार के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!