New To India

16 साल के प्रेमी ने 22 साल की गर्लफ्रेंड का कर दिया मर्डर,जांच में खुला ये राज,जाने पुरा मामला

New Delhi;महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया. इस घटना में आरोप लड़के का पिता और एक अन्य व्यक्ति शामिल है. पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में आरोपी लड़के का पिता फरार है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अनिल जगताप ने बताया कि 27 अक्टूबर को हाजी मलंग हिल्स के पास रेलवे ट्रैक के पास लगभग 22 साल की एक अज्ञात लड़की का शव मिला था. इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू की.

 

 

जांच के दौरान पता चला कि लड़की की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई थी. उसकी पहचान कराई गई. वह उल्हासनगर की रहने वाली थी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि 22 साल की लड़की का 16 साल के लड़के के साथ अफेयर चल रहा था. जब इस बारे में लड़के के परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया. लड़की निचली जाति से थी.

 

 

विवाद के बाद कर दी गई थी लड़की की हत्या

 

आरोप है कि लड़की के नाबालिग प्रेमी और प्रेमी के पिता व एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर 25 अक्टूबर को विवाद के बाद लड़की की हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को फेंक दिया. पुलिस को जब पता चला तो जांच-पड़ताल की, जिसमें पूरा मामला सामने आ गया. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और उसके साथी को 7 नवंबर को बिहार से गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग का पिता अभी भी फरार है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!