Samastipur

Samastipur;पिकअप ऑटो की टक्कर में दस महिला जख्मी, तीन की गंभीर हालत को देखते हुए किया गया रेफर

Samastipur:मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर-पटोरी मुख्य पथ के सिवैसिंहपुर गुलेलवा चौक के समीप गुरुवार को अज्ञात पिकअप ने एक ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो पर सवार दस महिला जख्मी हो गये। उसे स्थानीय लोगों की सहायता से एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं तीन महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एक ऑटो डुमैनी गांव से छठ व्रती को लेकर मोहनपुर के सरारी घाट गंगा तट स्नान के लिए ले जा रहा था। घटना स्थल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक पीकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें ऑटो पलट गया। सभी सवार घायल हो गये। सभी का इलाज हनुमाननगर के एक निजी क्लिनिक में किया गया। इसमें गंभीर रुप से घायल डुमैनी गांव निवासी लालो देवी,रामकली देवी एवं रेणु देवी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!