Begusarai

नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर गया,ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत 

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल हॉल्ट के पास की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर 1 के निवासी शिव नारायण शाह के पुत्र पांडव कुमार शाह के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

अस्पताल में परिजनों की भीड़

परिजनों ने बताया कि पांडव कुमार नशे का आदि था। घर वालों ने कई बार समझाया, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। नशे की हालत में ही वो रेलवे ट्रैक पर चला गया, जहां ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर सिंघौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

सिंघौल थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया है कि युवक नशे की हालात में रेल ट्रैक पर चला गया था, जिससे वो ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!