Samastipur

समस्तीपुर;घर में संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव:गला घोटकर हत्या करने की आशंका

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीनगनर थाने के धरमपुर तेतारपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में एक अधेड़ महिला का शव घर में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के गले पर गलाघोट जाने वाला दाग दिख रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिला की पहचान गांव के रविंद्र राय की पत्नी इंदू देवी 50 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मोहिउद्दददीननगर पुलिस के अलावा डीएसपी रविशंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं।

 

 

घटना स्थल पर मौजूद डीएसपी व अन्य

घटना के संबंध में बताया कि गया है कि इंदू देवी और उनके पति दोनों मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। तीन सालों दोनों का उपचार चल रहा है। तीसरे पहर अचानक इंदू देवी को लोगों ने घर के अंदर मृत पाया। इस घटना के बाद घर अन्य लोग घर से फरार हो गए। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के मायके वाले भी पहुंचे है, जिन्होंने दंपति के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात बताई है।

 

माना जा रहा है कि दंपति के बीच कुछ हुआ होगा। वैसे महिला की मौत कैसे हुई है यह कोई नहीं बता पा रहा है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

डीएसपी ने क्या कहा

 

पटोरी के डीएसपी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि महिला अपने ही घर में मृत मिली है। घर में कोई नहीं है। महिला के मायके वाले पहुंचे हैं। जिन्होंने कहा है कि दंपति तीन -चार सालों से उपचार चल रहा है। महिला की मौत किस कारण से हुई है। यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!