Samastipur

“बलान नदी में नहाने के दौरान एक डुबा तो दुसरे की पैर फिसलने की वजह से हुई मौत,डूबने से 2 की मौत

बेगूसराय में अलग-अलग घटनाओं डूबने से दो युवकों की मौ हो गई। बीरपुर थाना इलाके में बलान नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर की है। मृतक युवक की पहचान मुरादपुर गांव के रहने वाले विपिन कुमार राय का पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर के बगल में ही बलान नदी में कार्तिक कुमार स्नान करने के लिए गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वीरपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

दूसरी घटना बछवारा थाना इलाके की है। यहां झमटिया गंगा घाट एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के समसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय उमेश राय का पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया है कि मृतक गोलू कुमार घर से पैदल ही डेरा पर गंगा नदी पार कर जा रहा था। तभी अचानक गोलू कुमार का पैर फिसल गया जिससे गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!