Weather UpdatePatna

weather;दीपावली से पहले गुलाबी ठंड ने दी दस्तक: सुबह-शाम हल्की सिहरन महसूस कर रहे लोग,रखे स्वास्थ्य का ख्याल नही तो..

weather;patna news:मौसम का हाल!बिहार के सभी जिलों का मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के सभी हिस्सों से 17 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। उसके बाद 18 अक्टूबर से हवा का रुख बदला और सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होने लगी। साथ ही सुबह में धुंध भी देखी जा रही है। इस बार दीपावली से पहले ही हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अभी प्रदेश में उत्तरी पश्चिमी हवा का प्रभाव

मानसून के वक्त हवा बंगाल की खाड़ी से नमी साथ लेकर आ रही थी। इसके प्रभाव से बारिश हुई। लेकिन, मानसून की पूरी तरह विदाई के बाद हवा का रुख बदला और उत्तरी पश्चिमी हवा बहने लगी। अभी उत्तरी पश्चिमी हवा चल रही है, जो राजस्थान से आ रही है। ये हवा हल्की ठंडी और ड्राई होती है। इसलिए लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है।

नालंदा में मौसम साफ है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जब तक न्यूनतम तापमान दो अंको में रहता है तब तक ठंड नहीं माना जाता है। इस बार दिसंबर के बीच शीतकालीन संक्रांति से ही पूरी तरह ठंड पड़ने की संभावना है। अभी अगले चार दिन तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस अवधि में उसे ठंड नहीं माना जाता। मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर के बाद से ठंड पूरी तरह से दस्तक देगा।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह में धुंध छाई रहेगी

प्रदेश के अधिकांश भागों में सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.1 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!