Vaishali

दो गुटों में हिंसक झड़प,एक युवक को लगी गोली,विद्यापतिनगर में आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक और दुकान में लगाई आग,सड़क जाम

Samastipur! Dalsinghsarai!विद्यापतिनगर के बालकृष्णपुर मड़वा गांव में रविवार देर शाम दो गुटों के बीच हुई हिंसड़ झड़प और गोलीबारी की घटना में एक युवक पिंटू महतो (18) गोली लगने से जख्मी हो गया। विरोध में लोगों ने कैलाश भगत की दुकान और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जख्मी युवक की पहचान गोपालपुर गांव के जोधन महतो के पुत्र पिंटू महतो (18) के रूप में की गई है। जख्मी युवक को सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। बाद में दलसिंहसराय डीएमपी नजीब अनवर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर देर रात मामला शांत कराया। उन्होंने दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

क्या है पूरा मामला

 

दरअसल, ग्रामीण सुनील महतो और पिंटू महतो से साथ कैलाश भगत का पहले से विवाद चल रहा है। सुनील महतो के अभियुक्त होने के कारण रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद कैलाश भगत के बेटे निलेश कुमार ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे दहशत का महौल कायम हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फायरिंग के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। निलेश की गिरफ्तारी से नाराज उसका छोटा भाई अनितेश महतो उर्फ पप्पू ने देर शाम पिंटू महतो को देखते ही फायरिंग शुरु कर दी। इसमें पिंटू कुमार के दाएं हाथ में गोली लग गई। गोली की आवाज पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा।

 

आरोपी के दुकान में लगाई आग

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही कोल्ड स्टोरेज-विद्यापतिनगर सड़क को जाम कर दिया। इसी दौरान लोगो ने आरोपी कैलाश भगत की दुकान के पास लगी दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। वहीं दुकान में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने बताया कि आरोपी दोनों भाई अपराधी प्रवृत्ति का हैं। लूट की घटना में एक आरोपी डेढ़ साल जेल में रहने के बाद चार माह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है। घटना की जानकारी के साथ ही DSP नजीब अनवर ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया। मौके पर पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश, थानाध्यक्ष फिरोज आलम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

 

क्या बोले DSP

 

दलसिंहसराय के DSP नजीब अनवर ने कहा कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया गया है। घटना को लेकर अभी पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पहल करेंगी। ऐसे घटना को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!