Patna

RJD कार्यकर्ता की अनोखी थीम,दुर्गा पंडाल में दिखाया गया लालू का किडनी ट्रांसप्लांट

पटना।रांची के नामकुम में एक दुर्गा पूजा पंडाल में लालू यादव की बेटी रोहिणी को शक्ति के रूप में दिखाया गया है. इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा बताया गया है. लालू प्रसाद यादव, रोहिणी सहित पांच पुतले बनाए गए और उन्हें मंच पर रखा गया. पर्दे पर बैनर लगाया गया है जिसमें रोहिणी और लालू यादव के नाम लिखे हैं. साथ ही अमीर, गरीब और दलित लिखा हुआ है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दरअसल, यह दुर्गा पंडाल नामकुम रेलवे स्टेशन के पास जय माता दी क्लब द्वारा लगाया गया है. शुक्रवार को यहां पर लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी के पुतले लगाए गए. रोहिणी को देवी का रुप बताया गया. क्योंकि, रोहिणी ने अपनी एक किडनी पिता लालू प्रसाद यादव को डोनेट की है. इसलिए उसे शक्ति का रूप बताया गया.

  1. इसे भी पढ़े
    स्पेशल ट्रेन:मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 
  2. राकेश ऑटोमोबाइल में बजाज बाइक की Pulsar N 150 की हुई लांचिंग 
  3. राहुल गांधी का अलग अंदाज,विजयभेरी यात्रा के दौरान राहुल ने 
  4. “Love Story :रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत,बंगाल की युवती को बिहार के युवक से हुआ प्यार;घर से भागी तो पुलिस ने पकड़ा 
  5. समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पहली बार ड्रोन पायलट के ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

 

दुर्गा पंडाल में लगे बैनर.

लालू प्रसाद यादव की किडनी खराब हुई थी. उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर में एडमिट कराया गया था. उस वक्त लालू की बेटी रोहिणी ने अपनी किडनी देकर पिता लालू प्रसाद यादव की जान बचाई थी. पंडाल में बनी थीम में अस्पताल में लेटे लालू और लालू की बेटी को दिखाया गया है. उनके पुतले रखे गए. थीम में आगे ठीक होकर बेटे तेजस्वी यादव की बेटी कात्यानी के साथ खड़े हुए दर्शाए गए हैं. लोगों से मिलते हुए दिखाए गए हैं.

 

 

गरीबों के मसीहा हैं लालू प्रसाद यादव: पंडाल अध्यक्ष

 

पंडाल के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं. क्योंकि मैं भी आरजेडी से जुड़ा हुआ हूं. इसलिए हर साल इस तरह के पंडाल में लालू प्रसाद यादव की जीवनी और उनकी झलकियां दिखाने की कोशिश करता हूं. पंडाल के निर्माण में किसी से भी आर्थिक सहायता नहीं ली जाती है. वहीं, इस थीम को लोगों ने भी काफी सराहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!