Patna

मोबाइल चोरी करते दो युवतियों को भीड़ ने पकड़ा:बंगाल की रहने वाली हैं दोनों

पटना के खेतान मार्केट में दो युवती खरीदारी करने आई महिला के बैग को काटकर मोबाइल लेकर भागने लगी। महिला ने जब शोर मचाई तो दोनों युवतियों को पकड़ लिया। इसके बाद इस घटना की सूचना पीरबहोर थाना को दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद युवतियों के पास से मोबाइल बरामद कर लिया और उन्हें थाना लेकर चली गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

 

डीएसपी टाउन अशोक कुमार के मुताबिक दोनों युवती पहले भी जेल जा चुकी हैं। इनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दशहरा के दौरान अन्य राज्यों के चोर गिरोह बिहार में एक्टिव हो जाते हैं। महिला चोरों का ग्रुप भीड़ का फायदा उठाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में जुटी रहती हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!