Patna

कल का मौसम:विजयदशमी के दिन पटना में छाए रहेंगे बादल:हल्की बूंदाबांदी के भी आसार

पटना।कल का मौसम!बिहार में कोहरे के साथ हल्की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में एकबार फिर बारिश हो सकती है। 24 और 25 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बना हुआ, इसके कारण पूर्वी बिहार और राज्य में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा।

 

विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन ओडिशा तट की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी और अधिकतम में कमी आ सकती है।

 

 

पछुआ हवा से बदला मौसम

 

मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन पटना में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलने से पटना समेत पूरे बिहार के मौसम के मिजाज में बदलाव आ चुका है। इसी वजह से रात और सुबह में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। शनिवार को पटना का अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

 

गया के न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट

 

पटना का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटकर यानी 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गया का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री कम यानी 16.8 डिग्री दर्ज किया गया है। भागलपुर का अधिकतम पारा 32.5 और न्यूनतम 20.5 जबकि पूर्णिया का अधिकतम पारा 32.5 और न्यूनतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

 

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

 

पटना में एक बार फिर से दोपहर के समय गर्मी हो रही है। शनिवार को धूप और छांव के बाद रविवार को भी पटना में सुबह से ही कड़ी धूप खिली रहेगी। रात के समय पारा गिरेगा। इससे वातावरण में थोड़ी ठंडक आएगी।

 

रविवार को सूर्योदय का समय सुबह 5:47 बजे और सूर्यास्त शाम 5:26 बजे होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 से 12 KM/H की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!