Samastipur

समस्तीपुर:पीसी हाई स्कूल पटसा के तीन शिक्षकों ने BPSC परीक्षा में सफल हुए

समस्तीपुर.हसनपुर| प्रखंड के पीसी हाई स्कूल पटसा के 3 शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित बीपीएससी परीक्षा में बाजी मारी है। परीक्षा में शिक्षकों के सफल होने की जानकारी मिलते ही अन्य शिक्षकों व बच्चों में खुशी व्याप्त है। बताया जाता है कि पिछले दिनों आयोजित बीपीएससी परीक्षा में स्कूल में पिछले कई सालों से कार्यरत हिंदी की शिक्षिका प्रियंका कुमारी, समाजशास्त्र के गौतम कुमार व अंग्रेजी विषय की शिक्षिका अभिलाषा कुमारी बीपीएससी परीक्षा में सफल हुए हैं। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चयन होने पर इन लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। कठिन मेहनत और अनुशासन को इन्होंने अपनी सफलता का राज बताया। विद्यालय में भी इनकी कार्य शैली सदा सराहनीय रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!